कुशेश्वरस्थान: महिषौत हत्याकांड के तीन फरार आरोपियों के घर इश्तेहार चस्पा

महिषौत हत्याकांड के तीन फरार आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तीनों के घरों पर इश्तेहार चस्पा कर जल्द आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है.

Kusheshwarsthan News: महिषौत हत्याकांड में फरार चल रहे तीन नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार की तामिला कराई. पुलिस ने आरोपियों के घरों पर इश्तेहार चस्पा करते हुए उन्हें शीघ्र आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है.

तीन फरार आरोपियों के घर पहुंची पुलिस

तिलकेश्वर थाना अध्यक्ष केशरी नंदन कुमार राम ने बताया कि फरार अभियुक्तों में महिषौत निवासी शंभु चौपाल के तीन पुत्र चंदन चौपाल, घनश्याम चौपाल और बजरंगी चौपाल शामिल हैं. न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने तीनों के घरों पर गिरफ्तारी संबंधी इश्तेहार चस्पा कराया.

विवाहिता की हत्या का दर्ज है मामला

थानाध्यक्ष ने बताया कि यह मामला सिकिंद्र चौपाल के आवेदन पर दर्ज किया गया था. आवेदन में आरोप लगाया गया है कि उनकी 30 वर्षीय विवाहिता पुत्री की उसके पति नंदन चौपाल और परिवार के अन्य सदस्यों ने हत्या कर दी.

पुलिस के अनुसार, फरार अभियुक्तों को शीघ्र न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया है. निर्धारित अवधि में आत्मसमर्पण नहीं करने पर उनके विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

संतोष पोद्दार को पत्रकारिता का 20 वर्षों का लंबा अनुभव है. ये सामाजिक, राजनीतिक, आपराधिक व धार्मिक-सांस्कृतिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हैं और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >