Darbhanga News: सरस्वती पूजा को लेकर जिले में 746 स्थलों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस अधिकारी की हुई प्रतिनियुक्ति

Darbhanga News:सरस्वती पूजा को लेकर विधि-व्यवस्था एवं शांति-व्यवस्था बनाये रखने के लिये डीएम कौशल कुमार एवं एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने संयुक्त आदेश जारी किया है.

Darbhanga News: दरभंगा. सरस्वती पूजा को लेकर विधि-व्यवस्था एवं शांति-व्यवस्था बनाये रखने के लिये डीएम कौशल कुमार एवं एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने संयुक्त आदेश जारी किया है. जारी आदेश में कहा गया है कि सरस्वती पूजा 23 जनवरी को है. प्रतिमा का विसर्जन 24 और 25 जनवरी को किया जाना संभावित है. पूजा के अवसर पर सभी प्रकार के अवकाश अगले आदेश तक लिए स्थगित कर दिये गये हैं. पूजा के अवसर पर विधि व्यवस्था बनाये रखने हेतु 746 स्थलों पर पुलिस बलों एवं पुलिस पदाधिकारियों तथा दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. प्रतिनियुक्त बल, पुलिस पदाधिकारी एवं दंडाधिकारी 22 जनवरी की सुबह से पूजा की समाप्ति तथा मूर्ति विसर्जन शांतिपूर्वक होने तक प्रतिनियुक्ति स्थान पर बने रहेंगे. संबंधित एसडीएम एवं एसडीपीओ अपने-अपने क्षेत्र में विधि-व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में रहेंगे. प्रतिमा विसर्जन के जुलूस मार्गों का भौतिक सत्यापन संबंधित थानाध्यक्ष एवं बीडीओ करेंगे. यदि मार्ग में कोई व्यवधान है, तो उसे प्रतिमा विसर्जन से पूर्व क्लियर कराना है. सरस्वती पूजा के अवसर पर समाहरणालय में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना 23 से 26 जनवरी तक के लिए कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >