मछली मारने के विरोध पर पीटा, पांच नामजद

अवैध रूप से मछली मारने से मना करने पर गाली-गलौज व मारपीट में भगवतीपुर निवासी राजेश सहनी जख्मी हो गया.

सिंहवाड़ा. नगर पंचायत भरवाड़ा तालाब में अवैध रूप से मछली मारने से मना करने पर गाली-गलौज व मारपीट में भगवतीपुर निवासी राजेश सहनी जख्मी हो गया. उसे इलाज के लिए सिंहवाड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया. जख्मी के आवेदन पर सिंहवाड़ा थाना में भरवाड़ा निवासी सोनू राम, विक्रम राम, विशाल राम, चुन्ना राम एवं दिलीप राम के खिलाफ एफआइआर दर्ज किया गया है. बताया है कि भरवाड़ा वार्ड दस स्थित दिग्धी पोखर को वह दस लोगों के साथ मिलकर लीज पर लिये हैं. इसमें मछली पालन कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. गांव का मुन्ना राम, सोनू राम आदि बराबर तालाब में जाल से मछली मार लिया करता है. रखवाली के दौरान राजेश राम तालाब पर पहुंचा तो वहां आरोपित मछली मार रहे थे. मना करने पर उनलोगों ने हमला कर दिया. इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इधर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि एफआइआर दर्ज कर मामले का अनुसंधान शुरू किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >