Darbhanga : लनामिवि के स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 21 से

लनामिवि के स्नातक तृतीय सेमेस्टर सत्र 2023-27 की परीक्षा 21 मई से शुरू होगी, जो छह जून तक चलेगी.

Darbhanga : चार जिलों के 80 काॅलेजों के लगभग 1.60 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिलमेजर विषयों के सैद्धांतिक पत्रों की परीक्षा 21-27 मई तक Darbhanga : दरभंगा में 12, मधुबनी में 11, समस्तीपुर में 15 व बेगूसराय में बनाये गये सात केंद्रDarbhanga : दरभंगा. लनामिवि के स्नातक तृतीय सेमेस्टर सत्र 2023-27 की परीक्षा 21 मई से शुरू होगी, जो छह जून तक चलेगी. इसके आयोजन से संबंधित अधिसूचना विवि ने शुक्रवार को जारी कर दी है. जारी अधिसूचना के अनुसार मेजर विषयों के सैद्धांतिक पत्रों की परीक्षा 21-27 मई तक होगी. वहीं माइनर विषयों की परीक्षा 29 एवं 30 मई को तथा एमडीसी की 31 मई एवं दो जून को, एइसी की परीक्षा तीन एवं चार जून को होगी. एसइसी विषयों की पांच एवं छह जून को परीक्षा होगी. परीक्षा दो पाली में होगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी. दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर एवं बेगूसराय के काॅलेजों के छात्रों की परीक्षा के लिये जिला क्षेत्र में ही केंद्र निर्धारित किया गया है. परीक्षा के लिये कुल 45 केंद्र बनाये गये हैं. दरभंगा में 12, मधुबनी में 11, समस्तीपुर में 15 एवं बेगूसराय में सात केंद्र बनाये गये हैं. इस परीक्षा में 43 अंगीभूत व 37 संबद्ध काॅलेज सहित कुल 80 काॅलेजों के लगभग 1.60 लाख छात्र-छात्रा शामिल होंगे. किस ग्रुप में कौन सा विषय मेजर विषयों के सैद्धांतिक पत्रों की परीक्षा के लिए छह ग्रुपों मे बांटकर परीक्षा कार्यक्रम तैयार किया गया है. ग्रुप ए मे इतिहास, एलएसडब्लू, पर्शियन एवं अंग्रेजी, ग्रुप बी मे एकाउंट्स, एचआरएम, मार्केटिंग, राजनीति विज्ञान, संस्कृत, मैथिली, ग्रुप सी मे भूगोल, जंतुविज्ञान, दर्शनशास्त्र, अर्थशास्त्र, ग्रुप डी में वनस्पति विज्ञान, हिंदी, समाजशास्त्र, उर्दू, ग्रामीण अर्थशास्त्र, एआईएच, ग्रुप ई में मनोविज्ञान, एंथ्रोपोलॉजी, भौतिकी, संगीत, नाट्यशास्त्र, ग्रुप एफ में रसायन विज्ञान, गृहविज्ञान एवं गणित विषय को शामिल किया गया है. मेजर विषयों की परीक्षा 21, 22, 23, 24, 26 एवं 27 मई को होगी. बताया जाता है कि परीक्षा आयोजन के लिए विवि ने तैयारी कर ली है. इसको लेकर संबंधित काॅलेज सहित सभी केंद्राधीक्षकों को पत्र जारी किया गया है. वहीं शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त परीक्षा आयोजन के लिए चारों जिला के सत्र न्यायाधीश, डीएम, एसपी, एसडीओ व संबंधित थानाध्यक्ष को भी सूचना भेजी है. दरभंगा केंद्र का नाम – संबंधित कॉलेज सीएम साइंस कॉलेज – एमआरएम कॉलेज, मारवाड़ी कॉलेज व जिला के अन्य कॉलेज. एमएलएसएम कॉलेज – केएस कॉलेज, एमएमटीएम कॉलेज व सीएम साइंस कॉलेज. एमआरएम कॉलेज – एन झा महिला कॉलेज व मिथिला महिला कॉलेज. मारवाड़ी कॉलेज – एमजी कॉलेज व एलसीएस कॉलेज. एन झा महिला कॉलेज – एमआरएसएम कॉलेज व क्यूए डिग्री कॉलेज जाले. एमके कॉलेज – सीएम कॉलेज. जेके कॉलेज बिरौल – बीएमए कॉलेज बहेड़ी, बहेड़ा कॉलेज बहेड़ा, एसबी कॉलेज पड़री व आरजेडीएस कॉलेज लगमा. एमजी कॉलेज – एमकेएस कॉलेज चंदौना, आरबी जालान कॉलेज, एमके कॉलेज. डिग्री कॉलेज बेनीपुर – जेके कॉलेज बिरौल, अयाची मिथिला महिला कॉलेज बेनीपुर, जेडी कॉलेज कोर्थू आरबी जालान कॉलेज – मिल्लत कॉलेज, सबडिविजनल डिग्री कॉलेज बेनीपुर. एलसीएस कॉलेज – एमएलएसएम कॉलेज. मिथिला महिला कॉलेज – जेएन कॉलेज नेहरा. मधुबनी आरके कॉलेज – बीएम कॉलेज रहिका, जेमेडीपीएल कॉलेज, वीएसजे कॉलेज राजनगर, एएचएसए कॉलेज व जिला के अन्य कॉलेज. वीएसजे कॉलेज राजनगर- सीएमजे कॉलेज दोनवारीहाट खुटौना, एसएमजे कॉलेज खाजेडीह, जेडीजीएस महिला कॉलेज जयनगर. जेएन कॉलेज – आरके कॉलेज. डीएनवाइ कॉलेज – जेएन कॉलेज, डीबी कॉलेज जयनगर. एएचएसए कॉलेज – केवी साइंस कॉलेज उच्चैठ, आरएनजेबी कॉलेज मधवापुर. एसएनकेएम कॉलेज भैरवस्थान – पीडीकेजे कॉलेज अंधराठाढ़ी. आरएन काॅलेज पंडौल – एलएनजे कॉलेज झंझारपुर, एमएलएस कॉलेज सरिसवपाही . जेएमडीपीएल कॉलेज – आरएन कॉलेज पंडौल, डीएनवाइ कॉलेज, हरि आनंद कॉलेज अकौर, बेनीपट्टी. पीएलएम कॉलेज झंझारपुर- लूटन झा कॉलेज ननौर, एसएनकेएम कॉलेज भैरवस्थान. एलएनजे कॉलेज झंझारपुर – एसपीएस कॉलेज मधेपुर, पीएलएम कॉलेज झंझारपुर. लूटन झा कॉलेज ननौर – सीएमबी कॉलेज ड्योढ़ घोघरडीहा. समस्तीपुर समस्तीपुर कॉलेज – आरएनएआर कॉलेज, बीआरबी कॉलेज व जिला के अन्य कॉलेज. बीआरबी कॉलेज – वीमेंस कॉलेज, आरआइएचइ कॉलेज बिरौली. एलकेभीडी कॉलेज ताजपुर- यूपी कॉलेज पूसा, केएसआर कॉलेज सरायरंजन. आरबी कॉलेज दलसिंहसराय- एएनडी कॉलेज शाहपुर पटोरी, वासुदेव रामकिशोर चौधरी कॉलेज जितवारपुर. केएसआर कॉलेज सरायरंजन – आरबी कॉलेज दलसिंहसराय. वीभीकेभी कॉलेज रामपुर दूधपुरा- एलकेभीडी कॉलेज ताजपुर, जीकेपीडी कॉलेज कर्पूरीग्राम. एएनडी कॉलेज शाहपुर पटोरी – आरबीएस कॉलेज अंदौर. जीकेपीडी कॉलेज कर्पूरीग्राम – एसएमआरसीके कॉलेज, सीआर कॉलेज किशनपुर. भारद्वाज कॉलेज शकरपुर हसनपुर रोड- एसके कॉलेज थतिया. यूआर कॉलेज रोसड़ा – डीबीकेएन कॉलेज नरहन, आरएलएसआर कॉलेज शिवाजीनगर, भारद्वाज कॉलेज शकरपुर. आरएनएआर कॉलेज – संत कबीर कॉलेज. एसएमआरसीके कॉलेज – बीभीकेभी कॉलेज रामपुर, एमएनडी कॉलेज चंदौली. एसके कॉलेज थतिया – यूआर कॉलेज रोसड़ा. वीमेंस कॉलेज – समस्तीपुर कॉलेज. आरबीएस कॉलेज अंदौर – जीएमआरडी कॉलेज मोहनपुर. बेगूसराय जीडी कॉलेज – एसबीएसएस कॉलेज, आरबीएस कॉलेज तेयाई. एसबीएसएस कॉलेज – एमआरजेडी कॉलेज. आरबीएस कॉलेज तेयाई- आरसीएसएस कॉलेज बिहट. आरसीएसएस कॉलेज बिहट- एपीएसएम कॉलेज बरौनी. एपीएसएम कॉलेज बरौनी – आरसीएस कॉलेज मझौल. एसके महिला कॉलेज – जीडी कॉलेज. आरसीएस कॉलेज मझौल – एसके महिला कॉलेज.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >