Darbhanga : अनेक स्थानों पर तेज हवा के साथ हल्की वर्षा की संभावना

इस अवधि में उत्तर बिहार के अनेक स्थानों पर तेज हवा के साथ हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है.

Darbhanga : दरभंगा. डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से आगामी 16 अप्रैल तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के से मध्य बादल देखे जाने की बात कही गयी है. कहा गया है कि इस अवधि में उत्तर बिहार के अनेक स्थानों पर तेज हवा के साथ हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है. पूर्वानुमानित की अवधि में अधिकतम तापमान 27 से 33 एवं न्यूनतम तापमान 18 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकती है. इस अवधि में औसतन 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पूर्वा हवा चलने की संभावना है. कुछ स्थानों पर तेज हवा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की चल सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

DIGVIJAY SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >