Darbhanga News: अगले 24 घंटे में अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना

Darbhanga News:डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के 24 अगस्त तक के मौसम पूर्वानुमान में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में मध्यम से घने बादल छा सकते हैं.

Darbhanga News: दरभंगा. डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के 24 अगस्त तक के मौसम पूर्वानुमान में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में मध्यम से घने बादल छा सकते हैं. अगले 24 घंटे में अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा होने का अनुमान है. 22- 23 अगस्त को उत्तर बिहार के जिलों में अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है. कुछ स्थानों पर बिजली और गरज के साथ वर्षा हो सकती है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 33 से 35 एवं न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. पूर्वानुमानित अवधि में 20 अगस्त को 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चल सकती है. अन्य दिनों में पछिया हवा चलने की संभावना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >