Darbhanga: मिथिला विश्वविद्यालय के चार वर्षीय स्नातक पाठयक्रम में नामांकन का अंतिम मौका

लनामिवि ने चार वर्षीय स्नातक सत्र- 2025-29 में रिक्त सीटों पर नामांकन का अंतिम दिया है.

दरभंगा. लनामिवि ने चार वर्षीय स्नातक सत्र- 2025-29 में रिक्त सीटों पर नामांकन का अंतिम दिया है. इसके लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.Inmu.ac.in पर रिक्त सीटों की जानकारी 12 सितंबर को जारी होगी. 13 सितंबर को इच्छुक अभ्यर्थी रिक्ति के विरुद्ध कालेज का चयन एवं मेजर विषय परिवर्तन कर सकते हैं. पहले आओ पहले पाओ की नीति पर अब नामांकन होगा. विश्वविद्यालय का नामांकन पोर्टल 13 सितंबर को ऑनलाइन ऑन-स्पॉट राउण्ड के लिये दिन के 11.30 बजे से सक्रिय होगा. इस प्रक्रिया में किसी प्रकार का शुल्क नहीं लगेगा. 14 सितंबर को चयन सूची एवं चयन-पत्र प्रकाशित होगा.

15 एवं 16 सितंबर को चयनित अभ्यर्थियों का नामांकन

15 एवं 16 सितंबर को चयनित अभ्यर्थियों का आवंटित महाविद्यालयों में अभिलेख सत्यापन एवं नामांकन होगा. इसके बाद रिक्त सीटों का प्रकाशन 18 सितंबर को होगा. नामांकन के इच्छुक नये अभ्यर्थी का रिक्त सीट के विरुद्ध निर्धारित शुल्क के साथ पहले आओ पहले पाओ पद्धति से 19 एवं 20 सितंबर को आनलाइन आवेदन स्वीकार किया जाएगा. इसके लिए विश्वविद्यालय नामांकन पोर्टल 19 सितंबर को दिन के 11.30 बजे से सक्रिय होगा. चयन सूची तथा चयन-पत्र का प्रकाशन 23 सितंबर को होगा. चयनित अभ्यर्थियों का आवंटित कालेजों में अभिलेख सत्यापन एवं नामांकन 24-25 सितंबर को होगा. अभ्यर्थियों से कहा गया है कि आवेदन करने के क्रम में सभी जानकारी यथा-लिंग, प्राप्तांक, केटेगरी इत्यादि सावधानीपूर्वक भरें. जांचोपरान्त गलत पाये जाने पर अभ्यर्थी का आवेदन बिना जानकारी के निरस्त कर दी जायेगी. इस चरण में नये आवेदित अभ्यर्थियों को ही अवसर प्रदान किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >