Darbhanga News: पानी टंकी से गिरकर मजदूर की मौत, पूजा की कर रहा था सजावट

Darbhanga News:थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव स्थित दुर्गा मंदिर के समीप पानी टंकी से गिरने से एक 35 वर्षीय मजदूर की मौत हो गयी.

Darbhanga News: बहादुरपुर. थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव स्थित दुर्गा मंदिर के समीप पानी टंकी से गिरने से एक 35 वर्षीय मजदूर की मौत हो गयी. देखते ही देखते लोगों की भी जुट गयी. जब तक लोग को समझ पाते तब तक घटनास्थल पर ही मजदूर की मौत हो गयी. लोगों ने इसकी सूचना थाने की पुलिस को दिया. सूचना मिलते ही थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया. साथ ही मामले की छानबीन में जुट गयी. प्रभारी थानाध्यक्ष सह सब इंस्पेक्टर पुष्प लता कुमारी ने बताया कि मृतक की बाबू साहब कॉलोनी निवासी अशोक कमती के पुत्र श्याम सुंदर कमती (35) के रूप में पहचान की गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि अगर किसी प्रकार का आवेदन आता है, तो प्राथमिक की दर्ज कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी जाएगी. मालूम हो कि शारदीय नवरात्र को लेकर चारों तरफ मंदिर की सजावट की प्रक्रिया चल रही है. नवरात्रि के दूसरे दिन के पूजा के बाद पूजा समिति के द्वारा मंदिर परिसर एवं आसपास में सजावट की जा रही थी. इसी दौरान मंगलवार देर रात मंदिर के समीप पूजा के सजावट को लेकर पानी टंकी पर चढ़ा था. पानी टंकी की काफी ऊंचाई होने के कारण मिस्त्री का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >