कुट्टी काटने वाली मशीन की चपेट में आने से युवक की मौत

नीतीश कुमार यादव की मौत कूटीकट्टा मशीन को चलाने के दौरान उसकी चपेट में आने से घटनास्थल पर ही हो गयी.

अलीनगर(दरभंगा). श्यामपुर निवासी सुरेंद्र यादव के 28 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार यादव की मौत कूटीकट्टा मशीन को चलाने के दौरान उसकी चपेट में आने से घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना के सूचना पर स्थानीय थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र, एसआइ मौसम, जीएन सिंह व अन्य अधिकारी पुलिस बल के साथ पहुंच स्थिति की जानकारी ली. पुत्र की मौत से बदहवास पिता सुरेंद्र यादव ने कहा कि घटना में किसी अन्य व्यक्ति का कोई दोष नहीं है. अपनी ही मशीन से यह घटना हुई है. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराना नहीं चाहता. पुत्र का हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार करना चाहते हैं. इसपर पिता का हस्ताक्षरयुक्त एक पंचनामा पर थानाध्यक्ष ने शव छोड़ दिया. बताया जाता है कि नीतीश की शादी करीब छह वर्ष पूर्व दाथ गोदाम टोल में नेहा कुमारी से हुई थी. उसे पांच वर्ष का एक पुत्र भास्कर कुमार व एक दुधमुंही एक महीने की पुत्री दृष्टि है. उसकी मौत की खबर सुनते ही पत्नी नेहा की चीत्कार से वातावरण गमगीन हो गया. वहीं, पांच वर्षीय पुत्र बिना कुछ बोले रोता चला जा रहा था. मृतक के छोटे भाई निकेतन कुमार यादव के अलावा दो बहन में एक विवाहित व एक अविवाहित है. सभी का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की जानकारी होते ही बगल के गांव अलीनगर, जगवनी तथा असकौल के अलावा विभिन्न गांव के सगे-संबंधियों का तांता लग गया. सूचना मिलते ही भाजपा के किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह पप्पू पहुंचे. घटना की जानकारी ली. दुख जताया. ढांढ़स बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >