दरभंगा: कुशेश्वरस्थान के भवनहीन स्कूलों को लेकर शिक्षा मंत्री को सौंपा गया मांग पत्र

कुशेश्वरस्थान क्षेत्र के भवनहीन और भूमिहीन विद्यालयों की समस्या को लेकर भाजपा नेता मणि कान्त झा ने शिक्षा मंत्री को मांग पत्र सौंपकर समाधान की मांग की. पढ़ें पूरी खबर…

दरभंगा कुशेश्वरस्थान से सुधीर कुमार चौधरी की रिपोर्ट

Darbhnaga News: कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न भूमिहीन और भवनहीन विद्यालयों की समस्याओं को लेकर भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा प्रशिक्षण प्रमुख मणि कान्त झा ने दरभंगा परिसदन में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से मुलाकात कर तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा.

भवन और भूमि की समस्या उठाई

मांग पत्र में कहा गया है कि प्लस टू परियोजना बालिका उच्च विद्यालय हिरणी की स्थापना वर्ष 1984 में हुई थी, लेकिन स्थापना काल से ही विद्यालय भूमि और भवन के अभाव में संचालित हो रहा है.

बताया गया कि विद्यालय की छात्राओं की पढ़ाई फिलहाल नंद किशोर उच्च विद्यालय सतीघाट के दो कमरों में कराई जा रही है, जिससे छात्राओं को काफी परेशानी हो रही है.

छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित होने का दावा

मणि कान्त झा ने मांग पत्र में प्लस टू परियोजना बालिका उच्च विद्यालय हिरणी, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मसानखोन और बिरौल प्रखंड के उच्च विद्यालय लदहो में भूमि और भवन की समस्या दूर कराने की मांग की.

उन्होंने कहा कि पर्याप्त भवन और संसाधनों के अभाव में छात्रों का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है.

शिक्षा मंत्री ने कार्रवाई का दिया आश्वासन

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने मांग पत्र प्राप्त करने के बाद नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया.

मुलाकात के दौरान क्षेत्र की शैक्षणिक समस्याओं और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >