Darbhanga News: गला रेत कर महिला को मार डाला, शव को बांसबाड़ी में फेंका

Darbhanga News:महथौर पंचायत के पुतई गांव परती टोल निवासी स्व. रंजीत दास की 40 वर्षीया पत्नी समोला देवी की मंगलवार को निर्मम हत्या कर दी गयी.

Darbhanga News: मनीगाछी. महथौर पंचायत के पुतई गांव परती टोल निवासी स्व. रंजीत दास की 40 वर्षीया पत्नी समोला देवी की मंगलवार को निर्मम हत्या कर दी गयी. इसकी जानकारी से इलाके मे सनसनी फैल गयी है. घटना दिन के लगभग तीन बजे की बतायी गयी है. बताया जाता है कि घटना के वक्त वह अपनी बकरी चराने घर से कुछ दूर स्थित कलम बाग में अकेली थी. हत्यारों ने उसे अकेले पाकर धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर लाश को एक बांसबाड़ी में फेंक दिया. बताया जाता है कि पशुओं को चराने निकले लोगों की नजर पड़ी तो वहां भीड़ जुट गयी. सूचना पर पहुंची मनीगाछी पुलिस लाश को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई मे जुट गयी है. थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस संबंध में आगे की कार्रवाई के साथ ही हत्या के कारण व हत्यारों की पहचान के लिए प्रयास किया जा रहा है. स्थानीय सूत्रों के अनुसार मृतका के पति का देहांत करीब 10 वर्ष पहले ही हो चुका है. उसके दो पुत्र हैं. एक पुत्र परदेस में व दूसरा गांव में रहकर मजदूरी करता है. स्थानीय स्तर पर हत्या में जमीनी विवाद को प्रमुख कारण बताया जा रहा है. वैसे इस संबंध में मृतका के परिजनों द्वारा दी जाने वाली जानकारी व पुलिस की जांच के बाद ही सही कारण का पता लग सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >