दरभंगा: वाहन जांच के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा गोलीबारी मामले का आरोपी

दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने गोलीबारी कांड के एक अप्राथमिक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के पास से एक पल्सर बाइक भी जब्त की गई है. पढ़ें पूरी खबर...

केवटी (दरभंगा) से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Darbhanga News: केवटी थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान गोलीबारी कांड के एक अप्राथमिक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. पुलिस ने आरोपी के पास से एक पल्सर बाइक भी जब्त की है.

वाहन जांच के दौरान हुई गिरफ्तारी

थानाध्यक्ष सदन राम ने बताया कि थाना क्षेत्र में नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान केवटी थाना क्षेत्र के ननौरा गांव निवासी रामबाबू महतो के पुत्र नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने उसकी पल्सर बाइक संख्या BR07BP-9293 भी जब्त कर ली.

30 मई की गोलीबारी घटना से जुड़ा है मामला

पुलिस के अनुसार 30 मई को पोस्तापुर और कयामचक गांव के बीच गोलीबारी की घटना हुई थी. हालांकि इस घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ था. घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी.

जांच के दौरान नीतीश कुमार का नाम सामने आया था. वह केवटी थाना कांड संख्या 168/26 में अप्राथमिक आरोपी है.

न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. मामले में अन्य आरोपियों की तलाश और जांच जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >