Darbhanga News: गाजे-बाजे के साथ सिमरिया से गंगाजल लेकर पहुंचे कावंरिया, विषहारा स्थान में गुप्त नवरात्र आरंभ

Darbhanga News:नावानगर गांव स्थित विषहारा भगवती स्थान दिलौरी में माघ शुक्ल प्रतिपदा पर सोमवार से माता दुर्गा की गुप्त नवरात्रि पूजा विधि-विधान के साथ शुरू की गयी.

Darbhanga News: अलीनगर. नावानगर गांव स्थित विषहारा भगवती स्थान दिलौरी में माघ शुक्ल प्रतिपदा पर सोमवार से माता दुर्गा की गुप्त नवरात्रि पूजा विधि-विधान के साथ शुरू की गयी. यह पूजा दशमी तक चलेगी. मुख्य आचार्य पंडित विकास चौधरी ने विधानपूर्वक कलश स्थापना के साथ ही माता के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की. पूजा में पं. राजा कुमार ठाकुर, पवन चौधरी व साकेत कुमार झा सहयोग कर रहे हैं. इस दौरान प्रत्येक दिन सुबह में देवी भागवत का परायण किया जायेगा. वहीं संध्या चार बजे से पं. महादेव झा द्वारा देवी भागवत कथा पुराण का वाचन होगा. माघी नवरात्र पूजा को लेकर गांव से कांवरियों का दल बस से रविवार की सुबह सिमरिया गये. वहां गंगा स्नान कर जल लेकर कांवर के साथ गांव लौटे. गांव के महादेव मंदिर परिसर में गंगाजल रखा. वहां से सोमवार की सुबह गाजे-बाजे के संग 60 से अधिक श्रद्धालु कांवर लेकर भक्ति गीतों पर झूमते हुए लगभग दो किमी की यात्रा पूरी कर माता विषहारा मंदिर पहुंचे. गंगाजल अर्पित कर पूजा की शुरूआत की गयी. मुख्य यजमान हरेराम झा द्वारा भगवती मंदिर परिसर स्थित तालाब में वरुण देवता की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश भरकर स्थापित किया गया. इधर, पूजा स्थल से फूट रहे मंत्र व भगवती वंदना से वातावरण गूंजने लगा है. उल्लेखनीय है कि गत पांच वर्षों से माघी नवरात्र में यहां विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है. इसमें समस्त ग्रामीणों की सहभागिता रहती है. पूजा को सफल बनाने में ग्रामीण रामनाथ झा, हरेराम झा, कृष्ण कुमार झा, किशोरी झा, शिवशंकर चौधरी, मंदिर के मुख्य पुजारी सुरेश झा समेत कई ग्रामीण युवक सक्रिय दिखे. सनातन बोर्ड के प्रखंड संयोजक बने अमित, हर्ष कुशेश्वरस्थान पूर्वी. सनातन बोर्ड परिषद के संगठन मंत्री देवानंद मिश्र ने कुशेश्वरस्थान निवासी अमित कुमार को प्रखंड का संयोजक मनोनीत किया है. उनके मनोनयन से क्षेत्र में परिषद से जुड़े कार्यकर्ताओं में हर्ष है. वहीं अमित ने संगठन मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया. कहा कि परिषद ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसपर वे पूरी निष्ठा व ईमानदारी से खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे. खुशी जताने वालों में सनातन बोर्ड के कुशेश्वरस्थान विस को-ऑडिनेटर राज नारायण झा, राजीव कुमार, आलोक कुमार, विकास राय, संतोष पोद्दार, सतीश खेतम, शम्भु नायक, कृष्णकांत हजारी, कुशेश्वरस्थान भाजपा मंडल अध्यक्ष घनश्याम चौधरी, राजेश राय आदि शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >