कमला नदी में डूबा युवक, तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम

सजनपुरा में कमला नदी में सोमवार की शाम भुलेश्वर सिंह का 30 वर्षीय पुत्र राजू कुमार सिंह डूब गया

बेनीपुर. सजनपुरा में कमला नदी में सोमवार की शाम भुलेश्वर सिंह का 30 वर्षीय पुत्र राजू कुमार सिंह डूब गया. स्थानीय लोगों ने तत्काल नदी में उसे खोजने का हरसंभव प्रयास किया. नदी में अधिक पानी व जलकुंभी होने के कारण रातभर लोग जेनरेटर चलाकर तलाश करते रहे, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका. इसकी सूचना सुबह में लोगों ने स्थानीय प्रशासन को दी. सूचना पर बीडीओ प्रवीण कुमार, बहेड़ा थाना के पुलिस पदाधिकारी के साथ वहां पहुंचे. युवक की तलाश में जुट गये. स्थानीय गोताखोर को भी लगाया गया, लेकिन लाश नहीं मिली. बीडीओ ने एसडीआरएफ टीम को बुलाया. एसडीआरएफ की टीम सुबह 10 बजे से ही समाचार लिखे जाने तक नदी में युवक की तलाश में जुटी थी. स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार की शाम शौच के दौरान शायद राजू नदी में लुढ़क गया होगा. जबतक स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी मिली, तबतक वह जलकुंभी में समा चुका था. इधर, युवक के नहीं मिलने से मौत की आशंका से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. वहीं गांव में मातम छा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >