Darbhanga: जूनियर राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में बिहार की महिला टीम को मिला तीसरा स्थान

राजेश पायलट स्टेडियम दौसा राजस्थान में आयोजित 30वीं जूनियर राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में बिहार की महिला टीम तीसरे स्थान पर रही.

दरभंगा. राजेश पायलट स्टेडियम दौसा राजस्थान में आयोजित 30वीं जूनियर राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में बिहार की महिला टीम तीसरे स्थान पर रही. सेमीफाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 45 रन बनायी. लक्ष्य का पीछा करते हुए बिहार महिला टीम एक रन से पराजित हो गयी. तृतीय स्थान के लिए बिहार और छत्तीसगढ़ के साथ मैच खेला गया. बिहार टीम की कप्तान मुस्कान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय ली. मुस्कान और प्रियांशी रानी ने 30 रनों की साझेदारी कर टीम को अच्छी शुरुआत दी. पहले विकेट खोने के बाद कुमकुम ने 06 गेंद पर 20 रनों की तेज पारी खेलकर टीम को 60 रनों तक पहुंचायी.

लक्ष्य का पीछा करते हुए छत्तीसगढ़ की टीम भी 60 रन ही बना पाई. इस कारण मैच ट्राइ हो गया. आयोजन समिति ने दोनों टीम को संयुक्त रूप से तृतीय घोषित की. मौके पर बिहार टेनिस बॉल संघ के सचिव जावेद अनवर, हरिओम शंकर उपस्थित थे. यह जानकारी महिला टीम के मैनेजर सह कोच कुमार विजय ने दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >