Darbhanga News: पूर्व सैनिक के घर से तीन लाख से अधिक के आभूषण की चाेरी

Darbhanga News:बनौली गांव में सोमवार की रात चोरों ने पूर्व सैनिक लाल बहादुर सहनी के घर व गोदरेज का ताला तोड़कर तीन लाख से अधिक के जेवरात की चोरी कर ली.

Darbhanga News: सिंहवाड़ा. सिमरी थाना क्षेत्र के बनौली गांव में सोमवार की रात चोरों ने पूर्व सैनिक लाल बहादुर सहनी के घर व गोदरेज का ताला तोड़कर तीन लाख से अधिक के जेवरात की चोरी कर ली. बगल के रूम में चोरी की आहट सुनकर जैसे ही पूर्व सैनिक की पुत्री अनुराधा बाहर निकली, चोरों ने उसपर चाकू से हमला करने का प्रयास किया. हालांकि लड़की ने झट से अपना कमरा बंद कर लिया. लोगों को जगता देख चोरी किये गये कुछ सामान को लेकर चोर भाग निकले. पूर्व सैनिक के पुत्र राम उदार सहनी ने बताया कि पिता व मां कमला देवी अलग-अलग कमरे में आराम कर रही थी. शादीशुदा बहन अनुराधा भी अपने कमरे में सो रही थी. चोर घर के पीछे से चहारदीवारी फांदकर आंगन में प्रवेश कर गये. माता व पिता के कमरे को बाहर से बंद कर दिया. तीसरे कमरे में घुसकर दराज व अलमारी तोड़कर उसमें रखे लगभग तीन से चार भर सोने के आभूषण की चोरी कर ली. इसी बीच आहट सुनकर बहन जैसे ही बाहर निकली, चोर ने चाकू से उसपर हमला करने का प्रयास किया, लेकिन वह चिल्लाती हुई अपने कमरे में बंद हो गयी. दो की संख्या में चोर नकाब लगाये हुए थे. एक काला शर्ट पहने हुए था. बेटी की आवाज सुनकर मां-पिता भी जग गए. आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए. इसके बाद चोर भाग निकले. उन्होंने बताया कि उसके घर से दक्षिण अपराधियों ने पहले शराब का सेवन किया. उसके बाद आकर घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया. घर के कुछ दूरी पर शराब की खाली बोतल, ग्लास, खाने-पीने का सामान पाया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही सिमरी पुलिस सदल-बल मौके पर पहुंची. मामले की तहकीकात शुरू कर दी. एसएफएल की टीम व स्वान दस्ता को भी बुलाया गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि घटना का अनुसंधान किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >