Darbhanga News: दरभंगा. दरभंगा चित्रगुप्त सभा ने कोतवाली चौक स्थित चित्रगुप्त भवन में अध्यक्ष आरके दत्ता की अध्यक्षता में संपूर्ण क्रांति के प्रणेता जय प्रकाश नारायण की जयंती मनायी. वक्ताओं ने कहा कि जय प्रकाश नारायण ने अपनी कर्मठता और क्षमता को साबित करते हुए देश को नयी दिशा दी. युवा पीढ़ी को उनके नैतिक और सशक्त जीवन से संदेश लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया गया. मौके पर पुनीत कुमार सिन्हा, प्रकाश चंद्र प्रभाकर, पवन कुमार श्रीवास्तव, मुकेश कुमार वर्मा, संतोष कुमार सिन्हा, अजीत कुमार वर्मा, डॉ मनीष कुमार, कमल कुमार श्रीवास्तव, अमिताभ कुमार सिन्हा, शेखर कुमार श्रीवास्तव, बसु श्रीवास्तव, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
