Darbhanga News: अहले सुबह से दिनभर होती रही बारिश, दिन में छाया रहा अंधेरा

Darbhanga News:शनिवार की सुबह दिनभर रुक- रुककर हवा के साथ बारिश होती रही. कभी तेज तो, तो कभी मध्यम बारिश से आवागमन प्रभावित हो गया.

Darbhanga News: रभंगा. शनिवार की सुबह दिनभर रुक- रुककर हवा के साथ बारिश होती रही. कभी तेज तो, तो कभी मध्यम बारिश से आवागमन प्रभावित हो गया. इस दौरान कई लोग अपने- अपने घरों में दूबके रहे. दिन भर आसमान में बादल शाम होने से अंधेरा छाया रहा. वहीं बारिश से निचले इलाकों व नाला- सडक निर्माण क्षेत्र की स्थिति नारकीय बन गई. जगह-जगह जलजमाव, कीचड़ लोगों की परेशानी बढ़ा दिया. रोज कमाने वालों से लेकर फुटपाथी दुकानदार, बड़े व्यवसायिओं का व्यपार प्रभावित हो गया. स्कूली बच्चों से लेकर नौकरी-पेशा लोग बारिश से जूझते नजर आए. जो निकले भी ओट तलाश करते हुये भींगने का प्रयास करते दिखे. वहीं कई लोगों ने वर्षा से बचने के लिये दुकानों पर बरसाती खरीदते नजर आये. बुडको, पथ निर्माण व पुल निर्माण विभाग द्वारा चल रहे निर्माण संबंधित रोड की स्थिति बदतर हो गयी. सबसे अधिक समस्या अधूरे निर्माण क्षेत्र में देखने को मिला. इधर लगातार व नेपाल के तराई क्षेत्र में हो रही बारिश से पिछले माह नाम मात्र के बागमती नदी के पानी में इजाफा हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >