Darbhanga News: सीएम कॉलेज में अंतर कॉलेज शतरंज प्रतियोगिता शुरू

Darbhanga News:सीएम कॉलेज में अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रो. मुश्ताक अहमद आदि ने दीप जलाकर किया.

Darbhanga News: दरभंगा. सीएम कॉलेज में अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रो. मुश्ताक अहमद आदि ने दीप जलाकर किया. खेल प्रभारी सह प्रतियोगिता के आयोजन सचिव डॉ विभेष कुमार चतुर्वेदी ने अतिथियों का पात्र, चादर, पुष्पगुच्छ से स्वागत किया. प्रधानाचार्य प्रो. मुश्ताक अहमद साहब ने मौके पर कहा कि खेलों में शतरंज का अहम स्थान है. उन्होने युवा महोत्सव में महाविद्यालय के लिये बेहतर प्रदर्शन के लिये छात्र-छात्रा तथा खेल प्रभारी एवं शिक्षकों को शुभकामना दी. कहा कि कॉलेज पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी बेहतर कर रहा है. डॉ विभेष कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि शतरंज मानसिक खेल है. छात्र-छात्राओं से कहा कि वे खेल को खेल भावना से खेलें. प्रतियोगिता में आठ कॉलेज के 31 छात्र-छात्रा भाग ले रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >