Darbhanga News: दरभंगा. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी, डीएम सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के उपाध्यक्ष राजीव रौशन, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव ने गुरुवार को मंडल कारा, पर्यवेक्षण गृह, जिला बाल संरक्षण इकाई का निरीक्षण किया. मंडल कारा में बंदियों के रहन सहन, साफ-सफाई, मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की जानकारी ली गई. सभी बैरकों के बंदियों से मिलकर कारा में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गयी. जेल अस्पताल, रसोई घर, पुस्तकालय आदि की व्यवस्था को देखा गया. सुरक्षा व्यवस्था के बारे में काराधीक्षक से जानकारी ली गई. तत्पश्चात पर्यवेक्षण गृह में आवासित बच्चों से मिलकर उनके रहन सहन का जाएजा लिया गया. जिला जज ने कहा कि बच्चों की किसी भी तरह की समस्या नहीं होनी चाहिए. बच्चों के स्वास्थ्य, सुरक्षा, शिक्षा आदि पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया. इसके बाद जिला बाल संरक्षण इकाई का भी निरीक्षण किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
