Darbhanga: मांगों के समर्थन में मिथिला विकास संगठन का अनिश्चितकालीन अनशन शुरू

मांगों के समर्थन में संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भोला कुमार यादव की नेतृत्व में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया.

बहेड़ी. प्रखंड मुख्यालय स्थित धरनास्थल पर गुरुवार से मिथिला विकास संगठन ने मांगों के समर्थन में संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भोला कुमार यादव की नेतृत्व में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया. उनकी मांगों में प्रखंड के विभिन्न गांवो में पेयजल समस्या की सिर्फ कागजी खानापूरी के विरूद्ध स्थल पर सर्वे कराने व दोषियों पर कानूनी कार्रवाई करने, गंगदह महादलित टोल से मिटूनियां पीपल पेड़ तक सड़क व सगुनियां घाट पर पुल निर्माण करवाने तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहेड़ी में एक्स-रे मशीन व अल्ट्रासाउंड मशीन की उपलब्धता सुनिश्चित कराना आदि शामिल है. अनिश्चितकालीन अनशन की सूचना डीएम, बीडीओ व सीओ को दे दी गयी है. मौके पर विकास फूल, अजित पासवान, पीताम्बर यादव, रंजीत साहु, पंकज महतो, कमल किशोर, सतेंद्र यादव, जीवछ मांझी, लालू यादव, दयालु, सुरेश राम सहित कई अन्य लोग भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >