सड़क हादसे में मधुबनी के नमुआ की महिला की मौत

सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी.

दरभंगा. सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी. वहीं मृतका का पुत्र भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे गंभीर स्थिति में डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. मृतका की पहचान मधुबनी जिले के अंधरामठ थाना क्षेत्र के नमुआ गांव निवासी दुखीचरण मुखिया की पत्नी सुलोचनी देवी के रूप में हुई है. वहीं पुत्र रंजीत दास इलाजरत है. बताया जाता है कि महिला अपने पुत्र के साथ बाइक पर बेटी के ससुराल से लौट रही थी, इसी दौरान घोघरडीहा से फुलपरास आनेवाली सड़क पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी. इसमें मां व पुत्र जख्मी हो गये. दोनों को गंभीर अवस्था में डीएमसीएच में भर्ती कराया गया. वहां सुलोचना देवी की मौत हो गयी. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया. सुलोचनी देवी को चार पुत्री व दो पुत्र हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >