अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने दरभंगा से दो सीए को किया गिरफ्तार, करोड़ों के हेराफेरी का है मामला

Bihar News: 100 करोड़ रुपये के GST के हेरा फेरी के मामले में अरुणालचल प्रदेश पुलिस और दरभंगा पुलिस ने दो सीए को गिरफ्तार किया है.

Bihar News: अरुणाचल प्रदेश की पुलिस ने दरभंगा पुलिस के सहयोग से रैयाम थाना क्षेत्र के वंसारा गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 करोड़ रुपये के GST के हेरा फेरी के मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट विपिन झा और आशुतोष झा को गिरफ्तार किया है. दोनों अरुणाचल प्रदेश में चार्टर्ड अकाउंटेंट का काम किया करते है.

दोनों को अरुणाचल पुलिस अपने साथ ले जाएगी

अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने बताया कि दोनों अपने क्लाइंट के जीएसटी रिटर्न फाइल करने में सौ करोड़ रुपये ज्यादा के हेरा फेरी करने का आरोप लगा है. इस मामले अरुणाचल प्रदेश की पुलिस दोनों को टेक्निकल सर्विलांस के सहयोग पर दरभंगा जिला के रैयाम थाना की पुलिस के सहयोग से उसके वंसारा गांव से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपी को अरुणाचल पुलिस अपने साथ ले जाने की कानूनी प्रक्रिया करने में लगी है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

क्या बोली अरुणाचल प्रदेश पुलिस

अरुणालचल प्रदेश से आई चार सदस्यीय टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर रणधीर कुमार झा ने किया. उन्होंने कहा कि 99.21 करोड़ रुपये गबन मामले में आशुतोष कुमार झा और विपिन कुमार झा को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में अभी दो आरोपी फरार चल रहे है. जिनकी गिरफ्तारी के लिए कारवाई चल रही है. इनलोगों ने सिद्धिविनायक ट्रेड मर्चेंट नाम की GST फार्म बनाकर कम्पनी चलते थे. जिसमे इनलोगों ने यूट्यूबर सीमा हैदर और सचिन का इस्तेमाल किया. जो कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. वहीं उन्होंने कहा कि सीमा हैदर वही है जो पाकिस्तान से आई थी. सचिन उसका ही पति है. हमें इस संदर्भ में ज्यादा जानकारी नहीं है.

जानकारी के अनुसार अरुणाचल प्रदेश के इटानगर में राहुल जैन की सिद्धिविनायक ट्रेड मर्चेंट नाम की कम्पनी चलती है. इस कम्पनी में गिरफ्तार दोनों आरोपी भाई अकाउंटेंट का काम किया करते थे. ये इतने शातिर है कि यह अपने कम्पनी के ट्रेड मार्क में सीमा हैदर और उसके पति सचिन का फोटो लगाकर फेंक आईडी का इस्तेमाल करते है. इनलोगों ने सचिन जैन के साथ मिलकर राज्य सरकार 99.21 करोड़ रुपये गबन कर लिया है. इस मामले में इटानगर थाना में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. मोबाइल लोकेशन के आधार इन दोनों को रैयाम थाना क्षेत्र के वंसारा गांव स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया है.

इसे भी पढ़ें: Darbhanga News : जीवछघाट पुल के समीप ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >