Darbhanga News: बहादुरपुर एवं हनुमाननगर प्रखंड को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करे सरकार- सीपीएम

Darbhanga News:राज्य सचिव ललन चौधरी ने कहा कि मौसम की मार और वर्षा के अभाव के कारण दोनों प्रखंडों में किसानों की कमर टूट चुकी है. पूरे जिले को सुखाड़ क्षेत्र घोषित किया जाये.

Darbhanga News: दरभंगा. बहादुरपुर एवं हनुमाननगर प्रखंड को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने, जल संकट का स्थायी समाधान, किसानों को समुचित राहत देने, नल-जल योजना के पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत कर सभी घरों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने, फसल क्षति अनुदान शीघ्र उपलब्ध कराने, बंद पड़े सरकारी बोरिंग को चालू करने सहित अन्य मांगों को लेकर सीपीएम कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय परिसर में प्रदर्शन किया. उमेश राय की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में पार्टी के राज्य सचिव ललन चौधरी ने कहा कि मौसम की मार और वर्षा के अभाव के कारण दोनों प्रखंडों में किसानों की कमर टूट चुकी है. पूरे जिले को सुखाड़ क्षेत्र घोषित की जाये. श्याम भारती ने कहा कि दोनों प्रखंडों में जल संकट गहराता जा रहा है. नल-जल योजना पूरी तरह फेल हो चुकी है. सरकारी बोरिंग बंद है. जिला सचिव अविनाश ठाकुर मंटू, रामसागर पासवान, गणेश महतो, रामप्रीत राम, संजय लालदेव, ललन यादव आदि ने भी विचार रखा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >