धरौड़ा में बाइक की ठोकर से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

बहेड़ा-बहेड़ी मुख्य मार्ग में धरौड़ा पासवान टोला के निकट मंगलवार को सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गयी.

बेनीपुर. बहेड़ा-बहेड़ी मुख्य मार्ग में धरौड़ा पासवान टोला के निकट मंगलवार को सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गयी. मृतक की पहचान त्रिमुहानी महाराज टोल निवासी झरी सहनी के रूप में की गयी. धरौड़ा में एक निजी क्लिनिक से इलाज कराकर वह वापस अपने घर त्रिमुहानी जा रहा था. इसी बीच बहेड़ा की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही बाइक से ठोकर लग गयी. ठोकर इतनी तेज थी कि झरी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. हालांकि स्थानीय लोग टेंपो पर लादकर उसे बहेड़ा पीएचसी पहुंचाया, जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया. बाइक सवार मनीगाछी थाना क्षेत्र के अमई निवासी मनोज सहनी को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने बाइक जब्त कर लिया है. थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >