Darbhanga News: दरभंगा. लनामिवि के पीजी समाजशास्त्र विभाग में मंगलवार को विभागाध्यक्ष डॉ मंजू झा की अध्यक्षता में ””भारत में मानव तस्करीः एक सामाजिक समस्या”” विषय पर व्याख्यान हुआ. विभागाध्यक्ष ने कहा कि आज के संदर्भ में भारतीय समाज में मानव तस्करी बहुत बडी समस्या है. इसका शिकार अधिकांश बच्चियां एवं महिलाएं होती है. इसके लिए हमें जागरूक होने की जरूरत है. समन्वयक डॉ प्रमोद गांधी ने कहा कि महिलाओं एवं बच्चियों के साथ-साथ बाल मजदूर एवं बंधुआ मजदूर के लिये भी तस्करी की जाती है. रिसोर्स पर्सन गणेश प्रसाद ने संबंधित विषय पर विचार रखा. मौके पर डॉ सारिका पांडेय, डॉ लक्ष्मी कुमारी सहित रिया कुमारी, जया कुमारी, सना परवीन, आयशा परवीन, तुलसी कुमारी, निशा कुमारी, लाल कुमार, गुडिया कुमारी, अनुरानी कुमारी, नेहा कुमारी, अंगद कुमार, मनीष कुमार, गुड्डू कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
