Darbhanga: शोले फिल्म के अंदाज में टावर पर चढ़ गयी लड़की, लड़के से कहा शादी करो नहीं तो जान दे दूंगी

पटनिया पंचायत के एक गांव में गुरुवार को एक हाइ-वोल्टेज ड्रामा सामने आया. प्रेम-प्रसंग में एक नाबालिग लड़की शोले फिल्म के अंदाज में गांव के पास बने हाइटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गयी.

बिरौल. पटनिया पंचायत के एक गांव में गुरुवार को एक हाइ-वोल्टेज ड्रामा सामने आया. प्रेम-प्रसंग में एक नाबालिग लड़की शोले फिल्म के अंदाज में गांव के पास बने हाइटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गयी. इस टावर से होकर लगभग आठ लाख वोल्ट की विद्युत धारा गुजरती है. लड़की ने खुलेआम सबके सामने कहा कि यदि लड़का उससे शादी नहीं करेगा तो वह कूद जाएगी या बिजली की तार पकड़कर अपनी जान दे देगी. ग्रामीणों के अनुसार लड़की बहुत ऊंचाई पर चढ़ चुकी थी. इससे लोगों में अफरातफरी मच गयी. तुरंत ही गांव के लोगों ने लड़के को मौके पर बुलाया. खास बात यह है कि लड़का व लड़की एक ही गांव और एक ही समुदाय से आते हैं. दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं और नाबालिग हैं. लड़के के पहुंचते ही लड़की और उग्र हो गयी. नीचे से लड़का लगातार उसे समझाता रहा. कहता रहा कि मैं तुमसे ही शादी करुंगा. तुम जल्दी नीचे उतर आओ. लड़के की यह बात सुनकर लड़की कुछ शांत हुई. इस बीच ग्रामीणों ने भी बड़ी हिम्मत दिखाई. एक आदमी अपनी जान जोखिम में डालकर ऊपर चढ़ गया और से लड़की को पकड़कर सुरक्षित नीचे उतार लिया. इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली. स्थानीय वार्ड सदस्य ने बताया कि यह घटना वाकई आश्चर्यजनक है. लड़की प्रेम में इस कदर दीवानी हो गयी कि उसने अपनी जान जोखिम में डाल दिया. उन्होंने बताया कि दोनों ही नाबालिग हैं. ऐसे में अभिभावकों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए. गांव में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग इसे शोले फिल्म के वीरू वाले दृश्य से जोड़कर देख रहे हैं. मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाना ले गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >