दरभंगा: घनश्यामपुर में निकली भव्य कलश यात्रा, गूंजे भक्ति गीत

दरभंगा के घनश्यामपुर में नवाह संकीर्तन के शुभारंभ को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई. बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों के साथ हिस्सा लिया. पढ़ें पूरी खबर…

घनश्यामपुर, दरभंगा से संतोष कुमार सिंह की रिपोर्ट

Darbhanga News: स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र स्थित शिव शारदा बजरंग पूजा समिति प्रांगण में सोमवार को नवाह संकीर्तन के शुभारंभ को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई. धार्मिक माहौल और भक्ति गीतों के बीच निकली इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में कुमारी कन्याओं और महिलाओं ने भाग लिया. पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा.

गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा

शोभायात्रा शिव शारदा बजरंग पूजा समिति प्रांगण से निकली और बाबा स्थान, थाना चौक तथा राधा-कृष्ण मंदिर होते हुए कणसाईर पोखर पहुंची. वहां वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर कलश में जल भरा गया.

इसके बाद श्रद्धालु गाजे-बाजे और भक्ति नारों के साथ कलश लेकर वापस पूजा पंडाल पहुंचे, जहां विधिवत कलश स्थापना की गई.

महामंत्र जाप से गूंजा इलाका

यात्रा के दौरान श्रद्धालु “हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे” महामंत्र का जाप करते हुए आगे बढ़ रहे थे.

कुमारी कन्याएं सिर पर कलश धारण कर पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शोभायात्रा में शामिल हुईं. जगह-जगह स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया और आयोजन की सराहना की.

2 जून तक होंगे धार्मिक कार्यक्रम

पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि नवाह संकीर्तन का आयोजन 25 मई से 2 जून तक किया जाएगा. इस दौरान प्रतिदिन भजन-कीर्तन, पूजा-पाठ और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे.

समिति की ओर से संकीर्तन मंडली और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है.

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में शिव शारदा बजरंग पूजा समिति के सदस्य विनोद मिश्रा, भोला झा, बब्बू झा, निरंजन झा और दिवाकर मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय लोगों की सक्रिय भूमिका रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >