पिकअप में बोरी के बीच छिपी थी शराब की बड़ी खेप, पुलिस को देखते ही फरार हुआ चालक

दरभंगा के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप से 842 लीटर विदेशी शराब जब्त की है. पुलिस की कार्रवाई के दौरान शराब तस्कर पिकअप छोड़कर फरार हो गया. पुलिस फरार तस्करों की तलाश में जुटी है.

दरभंगा: घनश्यामपुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात हरसिंगपुर में कार्रवाई करते हुए एक पिकअप से 842.04 लीटर विदेशी शराब बरामद की. शराब को पिकअप में बोरी के अंदर छिपाकर रखा गया था. पुलिस की कार्रवाई के दौरान पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया.

बोरी के अंदर छिपाकर रखी थी शराब

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर हरसिंगपुर में एक पिकअप वाहन को चिह्नित किया गया. जांच के दौरान वाहन से बोरी के अंदर छिपाकर रखी गयी विदेशी शराब बरामद हुई. बरामद शराब की कुल मात्रा 842.04 लीटर बतायी गयी है.

पुलिस को देखते ही वाहन छोड़कर भागा चालक

कार्रवाई के दौरान पुलिस को देखते ही पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने बरामद पिकअप को जब्त कर लिया है. वाहन का नंबर बीआर 01 जीके 1383 है.

तस्करों की तलाश में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वाहन को चिह्नित कर विदेशी शराब बरामद की गयी. पुलिस को देखते ही पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया.

उन्होंने बताया कि फरार चालक की पहचान की जा रही है. साथ ही शराब की खेप से जुड़े तस्करों का भी पता लगाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें

दरभंगा में स्वास्थ्य विभाग के दफ्तरों में पहुंचे DM, अनुपयोगी सामान हटाने और अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >