Darbhanga News: बेनीपुर-बिरौल मुख्य मार्ग पर धेरूख गुमटी के समीप शनिवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में एक किशोरी समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल बेनीपुर पहुंचाया गया.
Benipur News: आमने-सामने की टक्कर में चार लोग घायल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइक की जोरदार टक्कर के बाद सभी सवार सड़क पर गिर पड़े. दुर्घटना में पोहद्दी निवासी मो. गुलाब, नंदापट्टी निवासी नीरज सिंह, गम गम कुमारी तथा पींगी निवासी अकबर घायल हो गए.
प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच रेफर
अनुमंडलीय अस्पताल बेनीपुर में चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया. उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए चारों को दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) रेफर कर दिया गया.
हादसे के बाद जुटी लोगों की भीड़
दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए. लोगों ने राहत कार्य में सहयोग करते हुए घायलों को अस्पताल भिजवाया. हादसे के कारण कुछ देर तक मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.
यह भी पढ़ें: तेज रफ्तार बुलेट सीधे ट्रक में घुसी, आर्मी जवान समेत तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत
