Darbhanga News: बिरौल. वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने गुरुवार को बिरौल अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय व थाना का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने जनता के साथ संवाद भी किया. निरीक्षण के दौरान दर्जनों मामलों की समीक्षा की. कार्यालय के संबंधित अभिलेख व व्यवस्था अद्यतन पायी. वहां से एसएसपी नवनिर्मित थाना भवन पहुंचे. वहां आम जनता के साथ संवाद किया. एसएसपी ने कहा कि यह थाना आपका है. आपलोग हमारे साथ खड़े रहें, हम पूरी निष्ठा से आपकी सेवा करते रहेंगे. संवाद में एसएसपी ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जतायी. उन्होंने बाइक चालकों से अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने व चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट का नियमित उपयोग करने की अपील की. कहा कि ट्रॉफिक नियमों का पालन जीवन रक्षा के लिए जरूरी है. उन्होंने सड़क किनारे फुटपाथ पर फल-सब्जी बेचने वालों को हटाने से पहले वैकल्पिक स्थान पर शिफ्ट करने की बात कही, ताकि उनका रोजगार प्रभावित न हो सके. वहीं साइबर फ्रॉड को लेकर उन्होंने लोगों को जागरूक किया. कहा कि साइबर अपराध से बचाव में आम जनता की भूमिका अहम है. अनजान मैसेज, लिंक या कॉल पर लोग क्लिक नहीं करें, क्योंकि इससे आपकी निजी जानकारी व बैंक विवरण चोरी हो सकती है. एसएसपी ने कहा कि पैसा फिक्स्ड डिपॉजिट में रखना अपेक्षाकृत अधिक सुरक्षित होता है.
Darbhanga News: ट्रॉफिक नियमों का पालन जीवन रक्षा के लिए जरूरी: जगुनाथ रेड्डी
Darbhanga News:वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने गुरुवार को बिरौल अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय व थाना का निरीक्षण किया.
