Darbhanga News: समय से पहले दरभंगा पहुंची दिल्ली, मुंबई व हैदराबाद की फ्लाइट

Darbhanga News:दरभंगा एयरपोर्ट पर शनिवार को दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद से आने वाली फ्लाइटें तय समय से पहले पहुंची.

Darbhanga News: दरभंगा. दरभंगा एयरपोर्ट पर शनिवार को दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद से आने वाली फ्लाइटें तय समय से पहले पहुंची. बेहतर मौसम और सुचारू संचालन के कारण विमानों के समय पालन में सुधार देखने को मिला. जानकारी के अनुसार मुंबई से दरभंगा आने वाला अकासा एयर का जहाज निर्धारित समय दोपहर 01.20 बजे के बजाय 01.10 बजे ही एयरपोर्ट पर लैंड कर गया. वहीं हैदराबाद से आने वाला इंडिगो का विमान नियत समय दोपहर बाद 02.05 बजे के स्थान पर दोपहर 01.54 बजे रनवे पर उतरा. इसी तरह दिल्ली से दरभंगा आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट दोपहर 02.10 बजे की जगह 01.02 बजे ही यात्रियों को लेकर सुरक्षित लैंड हो गई. समय से पहले विमानों के पहुंचने से यात्रियों को आगे की यात्रा और अन्य कार्यों में सहूलियत मिली. इधर, शनिवार को दरभंगा एयरपोर्ट से कुल 10 विमानों का परिचालन हुआ. इनमें 1055 यात्रियों ने सफर किया. तीन प्रमुख महानगर दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद के लिए उड़ान सेवा दी गयी. विदित हो कि आठ नवंबर 2020 को दरभंगा से घरेलू उड़ान सेवा की शुरुआत की गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >