Darbhanga : दरभंगा- दिल्ली रूट पर देरी से हुआ विमानों का परिचालन

दरभंगा- दिल्ली रूट पर विमानों का परिचालन शुक्रवार को देरी से हुआ.

Darbhanga : दरभंगा. दरभंगा- दिल्ली रूट पर विमानों का परिचालन शुक्रवार को देरी से हुआ. इस कारण यात्रियों को परेशानी हुई. जानकारी के अनुसार सुबह 11.30 बजे दिल्ली जाने वाली अकासा की फ्लाइट दोपहर 12.25 बजे यहां से रवाना हुई. दोपहर 12.50 बजे जाने वाला स्पाइसजेट का विमान दोपहर 02.33 बजे टेक ऑफ किया. दिल्ली रूट पर इंडिगो का विमान समय से उड़ान भरा. अन्य रूटों पर भी जहाजों का परिचालन समय से होने की जानकारी दी गयी. शुक्रवार को दरभंगा से कुल 14 फ्लाइट का परिचालन हुआ. दिल्ली रूट पर सबसे अधिक छह विमानों की आवाजाही हुई. मुंबई रूट पर चार प्लेन उड़े. कोलकाता व हैदराबाद मार्ग पर चार विमानों की सर्विस दी गयी. गुरुवार को 10 विमानों में 1555 लोगों ने यात्रा की. विदित हो कि वर्तमान में केवल चार रूट दिल्ली, मुंबई, कोलकाता व हैदराबाद की सीधी विमान दी जा रही है. बेंगलुरू रूट पर कई दिनों से उड़ान ठप है. इस कारण यात्रियों को भाया पटना यात्रा करनी पड़ रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

DIGVIJAY SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >