जनता दरबार लगाकर भूमि विवाद के पांच मामले निबटाये

स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार लगा मामलों का निबटारा किया गया

कुशेश्वरस्थान पूर्वी. स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार लगा मामलों का निबटारा किया गया. कुशेश्वरस्थान पूर्वी अंचल में पुराना पांच तथा नया तीन सहित आठ मामलों की सुनवाई हुई. इसमें दो का निष्पादन कर दिया गया. वहीं छह मामलों के लिए आनेवाले शनिवार की तिथि निर्धारित की गयी. दूसरी ओर कुशेश्वरस्थान अंचल के पांच पुराना तथा दो नया सहित सात मामलों की सुनवाई करते हुए तीन का निबटारा किया गया. चार मामलों के लिए आनेवाली शनिवार की तारीख दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >