Darbhanga News: गेहूं व चावल की कालाबाजारी मामले में पीडीएस डीलर पर प्राथमिकी दर्ज

Darbhanga News:रतनपुर की जनवितरण विक्रेता मुन्नी कुमारी पर 263 किलो गेहूं व 105 क्विंटल 41 किलो चावल की कालाबाजारी करने के आरोप में एमओ उमाशंकर दास ने प्राथमिकी दर्ज करायी है.

Darbhanga News: कमतौल. रतनपुर की जनवितरण विक्रेता मुन्नी कुमारी पर 263 किलो गेहूं व 105 क्विंटल 41 किलो चावल की कालाबाजारी करने के आरोप में एमओ उमाशंकर दास ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया है कि आठ जुलाई 2024 को जनवितरण विक्रेता की दुकान व गोदाम के निरीक्षण के दौरान पॉश मशीन में गेहूं की मात्रा 325 किलो व चावल 660 किलो उपलब्ध बताया गया. वहीं भौतिक सत्यापन में गोदाम में शून्य गेहूं-चावल पाया गया. वहीं इनसे संबद्ध (मृत विक्रेता विश्वनाथ झा) की दुकान व गोदाम के निरीक्षण में भी अनियमितता पायी गयी. पॉश मशीन के अनुसार 446 किलो गेहूं और 106 क्विंटल 46 किलो चावल उपलब्ध होना चाहिए, परंतु गोदाम खाली पाया गया. इसके बाद दोबारा 16 दिसंबर 2024 को इनसे सम्बद्ध दुकान की जांच की गयी. उसमें भी अनियमितता पायी गयी. पॉश मशीन में गेहूं 807 किलो व चावल 119 क्विंटल 71 किलो उपलब्ध बता रहा था, जबकि गोदाम में गेहूं शून्य और चावल छह बोरा करीब तीन क्विंटल उपलब्ध पाया गया. वहीं नौ सितंबर 25 के निरीक्षण में पॉश मशीन के अनुसार गोदाम में 263 किलो गेहूं और 105 क्विंटल 41 किलो चावल उपलब्ध रहना था, जबकि गोदाम में अनाज की मात्रा शून्य पाया गया. एसडीओ द्वारा जनवितरण विक्रेता का लाइसेंस रद्द कर प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश मिला था. एसडीओ के आदेश के आलोक में एमओ ने डीलर पर प्राथमिकी दर्ज करायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >