बहेड़ी में नए बीडीओ और सीओ का स्वागत, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का भरोसा

बहेड़ी प्रखंड में नए बीडीओ रोहित कुमार और सीओ रविकांत का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और जन शिकायतों के शीघ्र समाधान पर ज़ोर दिया.

Baheri News: बहेड़ी प्रखंड में सोमवार को नए बीडीओ रोहित कुमार और सीओ रविकांत के पदभार ग्रहण करने पर जनप्रतिनिधियों एवं प्रखंड कर्मियों ने पाग, चादर और माला पहनाकर उनका स्वागत किया. इस दौरान प्रमुख प्रतिनिधि सहित कई जनप्रतिनिधि और कर्मचारी मौजूद रहे.

जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

पदभार ग्रहण करने के बाद बीडीओ रोहित कुमार ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, समयबद्धता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी.

शिकायतों के त्वरित निष्पादन का आश्वासन

बीडीओ ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान, पंचायतों में विकास कार्यों की नियमित निगरानी तथा कार्यालय आने वाले लोगों की शिकायतों का शीघ्र निष्पादन उनकी कार्यशैली का अहम हिस्सा रहेगा.

अंचल के कार्य समय पर पूरे होंगे : सीओ

नवपदस्थापित सीओ रविकांत ने कहा कि अंचल कार्यालय से जुड़े सभी कार्यों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि आम लोगों को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्राथमिकता के साथ काम किया जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >