Darbhanga News: बेटे की शादी के लिए खरीदारी करने बाजार जा रहे पिता की सड़क हादसे में मौत

Darbhanga News:लहेरियासराय-समस्तीपुर मुख्य पथ पर डीलाही ग्रामीण गैस ऐजेंसी के निकट शनिवार की सुबह करीब 10 बजे ऑटो व बाइक के बीच टक्कर हो गयी.

Darbhanga News: हनुमाननगर. लहेरियासराय-समस्तीपुर मुख्य पथ पर डीलाही ग्रामीण गैस ऐजेंसी के निकट शनिवार की सुबह करीब 10 बजे ऑटो व बाइक के बीच टक्कर हो गयी. इसमें बसंत निवासी हुसैन अहमद हाशमी के 60 वर्षीय पुत्र तासकीन हाशमी की मौत हो गयी. वहीं आधा दर्जन ऑटो सवार घायल हो गये. सूचना पर पहुंची विशनपुर पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से जबतक डीएमसीएच ले जाने की व्यवस्था की जाती, तब तक घायल इलाज के लिए निकल चुके थे. मृतक को गंभीर घायल जानकर उन्हें डीएमसीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. थानाध्यक्ष शैलेश ने बताया कि वे भी डीएमसीएच गए थे. वहां से विभागीय काम से मुख्यालय चले गये. इसी बीच मृत घोषित किए जाने पर परिजन शव लेकर घर चले आये. मृतक के घर पहुंचे तो परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर रहे थे. काफी समझाने-बुझाने के बाद शाम लगभग 4.30 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच ले जाया गया. बताया जाता है कि तासकीन गांव में ही रहकर खेती-बाड़ी करते थे. एक पुत्र फसाहत हाशमी है, जो बीटेक कर बिहार से बाहर कहीं नौकरी करता है. पुत्र की शादी 16 नवंबर को गांव में ही तय थी. शादी के सिलसिले में खरीदारी के लिए वे ऑटो से बाजार जा रहे थे. इसी बीच बाइक व ऑटो की टक्कर हो गयी. बाइक सवार को बचाने के क्रम में बीच सड़क पर ऑटो पलट गयी, जिसमें तासकीन की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. तासकीन की मौत से परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >