Expressway In Bihar: क्या रूक जायेगा दरभंगा मेट्रो और आमस-दरभंगा एक्सप्रेस-वे के बीच बनने वाले एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य ?

Expressway In Bihar: बिहार के दरभंगा जिले में बनने वाले दरभंगा मेट्रो और आमस-दरभंगा एक्सप्रेस-वे के बीच एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य अटकने को लेकर संभावना जताई गई है. दरअसल, डीपीआर बनने में परेशानी होने की बात सामने आई है.

Expressway In Bihar: बिहार में इन दिनों कई सारे एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य जारी है. ऐसे में दरभंगा मेट्रो और आमस-दरभंगा एक्सप्रेस-वे के बीच बनने वाले एलिवेटेड कॉरिडोर को लेकर बड़ी खबर आ गई है. कहा जा रहा है कि, इसका डीपीआर बनने में परेशानी आ रही है. दरअसल, जिलाधिकारी के रूप में कौशल कुमार ने पद संभाल लिया है और वे पूरी तरह एक्टिव दिख रहे हैं. इसी के साथ उन्होंने सीएम नीतीश कुमार के द्वारा प्रगति यात्रा के दौरान स्वीकृत किए गए योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक की. यह बैठक बिहार राज्य सड़क विकास निगम लिमिटेड से जुड़ी परियोजनाओं को लेकर आयोजित की गई थी.

इस वजह से अटक सकता है काम

बैठक में दरभंगा मेट्रो और आमस-दरभंगा एक्सप्रेस-वे के बीच बनने वाले एलिवेटेड कॉरिडोर पथ को लेकर विस्तार रूप से चर्चा की गई. अधिकारियों के मुताबिक, इस पथ का डीपीआर बनाने में परेशानी आ रही है. इसका कारण यह बताया गया कि, दरभंगा रेलवे स्टेशन, दोनार चौक, कर्पूरी चौक और एकमी चौक से गुजरने वाला मार्ग सभी परियोजनाओं का एक ही है. इससे तकनीकी परेशानी आ रही हैं. हालांकि, खबर यह भी है कि, मुख्य सचिव का आदेश सामने आने के बाद दरभंगा से एकमी चौक तक एलिवेटेड कॉरिडोर को फोरलेन बनाने की योजना पर काम तेज कर दिया गया है. इससे जुड़ा टेंडर भी प्रकाशित कर दिया गया है.

पदाधिकारियों को दिया गया आदेश

समीक्षा बैठक के दौरान एक और जरूरी जानकारी भी साझा की गई. खबर की माने तो, दरभंगा और लहेरियासराय रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या 25 के स्थान पर आरओबी बनाने की योजना है. इस आरओबी के साथ ही एक पहुंच पथ का भी निर्माण किया जाएगा. इससे लोगों को जाम की समस्या नहीं झेलनी पड़ेगी. हालांकि, बैठक के दौरान संबंधित पदाधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का आदेश दिया. इसके साथ ही निर्माण काम में जो कुछ भी बाधाएं आ रही है, उसे दूर करने का आदेश दिया गया है. जिससे लोगों की परेशानी का जल्द ही हल हो सके.

Also Read: Khan Sir ने दहेज प्रथा पर राज्यपाल से की दो मांगें- बोले, बिहार में भी हो ‘पिंक नंबर प्लेट’ और एंटी डाउरी ऑफिसर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >