Darbhanga News: आधार युक्त नामांकित बच्चों का अपार आइडी निर्माण तीन दिनों के अंदर करें सुनिश्चित

Darbhanga News:जिले के यू डायस प्राप्त विद्यालयों में नामांकित शत -प्रतिशत बच्चों का अपार आइडी अनिवार्य है. यह छात्रों के लिए शैक्षिक डिजिटल पहचान है.

Darbhanga News: दरभंगा. जिले के यू डायस प्राप्त विद्यालयों में नामांकित शत -प्रतिशत बच्चों का अपार आइडी अनिवार्य है. यह छात्रों के लिए शैक्षिक डिजिटल पहचान है. इसके बिना बच्चों का नामांकन आगे अन्य शैक्षणिक संस्थानों में नहीं हो सकेगा. बावजूद सत्र 2025- 26 के लगभग 10 महीना गुजर जाने पर भी 65.15 प्रतिशत बच्चों का ही अपार आइडी का निर्माण हो पाया है. डीइओ विद्यानंद ठाकुर एवं एसएसए डीपीओ संजय कुमार ने संयुक्त रूप से पत्र जारी कर यू डायस प्राप्त विद्यालय के स्कूल प्रधान, प्रभारी प्रधान को आधार युक्त नामांकित बच्चों का अपार आइडी कार्ड निर्माण पूर्ण करने को कहा है. आधार युक्त नामांकित बच्चों का अपार आइडी निर्माण तीन दिनों के अंदर कराना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. साथ ही जिन 13.12 प्रतिशत बच्चों आधार नहीं बन पाया है, उनके आधार कार्ड बनवाने में सहयोग देने को कहा है. पत्र में यह भी कहा है कि विद्यालय प्रधान अपने स्तर से इस कार्य के लिये एक शिक्षक को प्रतिनियुक्त कर सकते हैं, ताकि अपार आइडी निर्माण में आने वाली तकनीकी परेशानियों का समाधान प्रखंड संसाधन केंद्र एवं जिला स्तरीय कार्यालय से समन्वय स्थापित करते हुए किया जा सके.

यू डायस प्राप्त 3283 विद्यालयों में 07 लाख 49 हजार 730 बच्चे नामांकित

डीइओ एवं डीपीओ स्तर से जारी पत्र में कहा गया है कि जिला शिक्षा विभाग से प्राप्त आंकड़ाें के अनुसार यू डायस प्राप्त 3283 विद्यालयों में 07 लाख 49 हजार 730 बच्चे नामांकित हैं. इनमें 04 लाख 88 हजार 446 बच्चों के पास अपार आइडी कार्ड है. जबकि 06 लाख 51 हजार 359 बच्चे आधार युक्त हैं.

प्रखंड — कुल स्कूल – नामांकित छात्र — अपार कार्ड — आधार कार्ड

नगर — 220 — 57687 — 30360 — 46648बिरौल — 213 — 57551 — 33928 — 49525तारडीह — 122 — 20367 — 12162 — 17205मनीगाछी — 210 — 37976 — 23147 — 32822केवटी — 232 — 53187 — 33102 — 44977कुशेश्वरस्थान — 91 — 22867 — 14439 — 18895अलीनगर — 117 — 28374 — 17934 — 23830हायाघाट — 129 — 29420 — 18941 — 25528हनुमाननगर — 128 — 27609 — 18297 — 24137घनश्यामपुर — 131 — 25269 — 16786 — 22047बहेड़ी — 247 — 62086 — 41460 — 53950ग्रामीण — 245 — 59329 — 39669 — 52050गौड़ाबौराम — 125 — 30524 — 20515 — 27547कुशेश्वरस्थान पूर्वी — 128 — 33563 — 22796 – 28777बेनीपुर — 213 — 41496 — 28896 — 37185बहादुरपुर — 210 — 49521 — 34984 — 43612सिंहवाड़ा — 223 — 50799 — 35985 — 45963किरतपुर — 69 — 16479 — 11912 — 14982जाले — 230 — 45626 — 33133 — 41679

कहते हैं अधिकारी

जिले के यू डायस प्राप्त विद्यालयों में नामांकित शत -प्रतिशत बच्चों का अपार आइडी अनिवार्य है. स्कूल प्रधान से कहा गया है कि आधार युक्त नामांकित बच्चों का अपार आइडी निर्माण तीन दिनों के अंदर पूरा करायें. जिन बच्चों का आधार आइडी कार्ड नहीं है, उसे बनवाने में सहयोग करें.

विद्यानंद ठाकुर, डीइओ

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >