पूजा पंडालों वाले स्थानों का निरीक्षण कर कमियों को दूर करें बिजली विभाग के अभियंता

पूजा पंडालों वाले स्थानों का निरीक्षण कर कमियों को बिजली विभाग के अभियंता दूर करेंगे. प्रतिमा विसर्जन वाले मार्गों का भ्रमण कर लटक रहे तार आदि को तत्काल दुरूस्त करेंगे.

दरभंगा. पूजा पंडालों वाले स्थानों का निरीक्षण कर कमियों को बिजली विभाग के अभियंता दूर करेंगे. प्रतिमा विसर्जन वाले मार्गों का भ्रमण कर लटक रहे तार आदि को तत्काल दुरूस्त करेंगे. शुक्रवार को उर्जा सचिव सह प्रबंध निदेशक मनोज कुमार सिंह ने यह आदेश दिया है. समाहरणालय में आयोजित बैठक में उन्होंने अभियंताओं के साथ दुर्गा पूजा व विधानसभा चुनाव में निर्वाध बिजली आपूर्ति को लेकर बैठक की. . उर्जा सचिव ने अभियंताओं को सब स्टेशन एवं ट्रांसफार्मर से संबंधित समस्याओं का निराकरण तत्काल कराने का निर्देश दिया. सुरक्षा की दृष्टि से पूजा पंडालों के आस-पास लगे बिजली पोलों पर डाइ इलेक्ट्रिक पेंट एवं प्लास्टिक से ढकने तथा आवश्यकता अनुसार ट्रांसफार्मर की फेंसिंग तथा क्षमता का विस्तार करने के लिए कहा. सभी कट्रोल रूम को 24 घंटे ऑन रखने एवं आपूर्ति से संबंधित समस्या का ससमय निराकरण करने के लिए भी कहा. बैठक में दुर्गा पूजा पंडालों एवं आगामी विधानसभा चुनावों में निर्बाध एवं सूचारू रूप से विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में विद्युत अधीक्षण अभियंता अजय कुमार ने दुर्गा पूजा एवं विधानसभा चुनाव में विद्युत आपूर्ति की तैयारी के संबंध में विस्तार से बताया. विद्युत अधीक्षण अभियंता सचरण निर्मल कुमार ने ग्रीड से संबंधित जानकारी दी. सचिव ने भविष्य में लोड के अनुरूप फुलपरास ग्रिड को लौकही ग्रिड से जोड़ने एवं ग्रिड में क्षमता संवर्धन का निर्देश दिया. बैठक में नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता, एनबीपीडीसीएल संचालन निदेशक नसीम इकबाल, मुख्य अभियंता संचालन एवं सम्पोषण किरण कुमार, अधीक्षण अभियंता अजय कुमार, विद्युत अधीक्षण अभियंता संचरण निर्मल कुमार, वरीय प्रबंध वित्त एवं लेखा मनोज कुमार लाल, वरीय प्रबंधक राजस्व विवेक सिंह, इइइ शहरी विकास कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल ग्रामीण के केशव कुमार, बेनीपुर इइइ अमोद कुमार, मधुबनी विद्युत कार्यपालक अभियंता मो. अरमान, जयनगर विद्युत कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार रजक, झंझारपुर विद्युत कार्यपालक रमेश कुमार आदि भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >