गाछी में मिला 59 वर्षीय व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका पर सड़क जाम

दरभंगा के डीलाही गांव में 59 वर्षीय लक्ष्मण महतो का शव उनकी पुश्तैनी गाछी में मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने पैसे के विवाद के चलते हत्या का आरोप लगाते हुए दरभंगा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।

Darbhanga News: विशनपुर थाना क्षेत्र के डीलाही गांव निवासी 59 वर्षीय लक्ष्मण महतो का शव सोमवार सुबह गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर उनकी पुश्तैनी गाछी में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को गांव लाया, जिसके बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने दरभंगा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर शव रखकर यातायात बाधित कर दिया.

पैसे के विवाद के बाद हत्या का आरोप

परिजनों का आरोप है कि रविवार रात करीब 10 बजे लक्ष्मण महतो का पैसे के लेन-देन को लेकर रामप्रीत महतो समेत अन्य लोगों से विवाद और हाथापाई हुई थी. उनका कहना है कि इसी विवाद के बाद आरोपितों ने उनकी हत्या कर शव गाछी में फेंक दिया.

पुलिस ने तीन लोगों को पूछताछ के लिए लिया हिरासत में

घटना की सूचना मिलने पर विशनपुर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने रामप्रीत महतो सहित तीन लोगों को पूछताछ के लिए थाना ले गई. इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त किया और यातायात बहाल हुआ.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक की पत्नी का दो वर्ष पहले निधन हो चुका है. उनके परिवार में दो पुत्र और तीन बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है.

पांच लोगों के खिलाफ आवेदन

मृतक के पुत्र ने पांच लोगों को नामजद करते हुए विशनपुर थाना में आवेदन दिया है. पुलिस का कहना है कि आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रणविजय शांडिल्य

रणविजय शांडिल्य वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. ये ग्राउंड जीरो से घटना-दुर्घटना, अपराध और राजनीति से जुड़ी खबरों पर तीखी नजर रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >