Darbhanga News : बिना लाइसेंस के चल रही दवा दुकान में छापा, दवा जब्त

सकरी स्टेशन रोड स्थित एक दवा दुकान में शनिवार को छापेमारी कर सभी दवा को जब्त कर लिया गया.

मनीगाछी. सकरी स्टेशन रोड स्थित एक दवा दुकान में शनिवार को छापेमारी कर सभी दवा को जब्त कर लिया गया. जानकारी देते हुए पीएचसी प्रभारी डाॅ सुप्रिया ने बताया कि मिली शिकायत पर छापेमारी दल गठित किया गया था. इसमें रक्षित केंद्र दरभंगा के उपाधीक्षक, बीपीआरओ अशोक कुमार, थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार के साथ ड्रग निरीक्षक मितुवाला समेत तीन अन्य ड्रग निरीक्षक शामिल थे. लगभग 12 बजे सकरी स्टेशन रोड स्थित एक बिना नाम की दवा दुकान की जांच की गयी. यह दुकान डाॅ आरके यादव का बोर्ड लगाकर कृष्णचंद्र यादव के द्वारा चलायी जा रही थी. जांच के दौरान एक भी दवा का बिल दुकानदार द्वारा नहीं दिखाया गया. उन्होंने बताया कि दुकानदार के पास अनुज्ञप्ति भी नहीं थी और न ही अनुज्ञप्ति के लिए उन्होंने आवेदन ही किया था. लाइसेंस व बिल नहीं होने के कारण सभी दवा जब्त कर दुकान खाली कर दिया गया. दुकानदार कर उचित कार्रवाई की अनुशंसा की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >