Darbhanga News: भाजपा की बैठक में मिथिला व तिरहुत क्षेत्र के प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह ने फूंका चुनावी बिगुल

Darbhanga News:आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर जिला अतिथिगृह में भाजपा पूर्वी एवं पश्चिमी जिला इकाइयों की संयुक्त बैठक पश्चिमी जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना की अध्यक्षता में हुई.

Darbhanga News: दरभंगा. आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर जिला अतिथिगृह में भाजपा पूर्वी एवं पश्चिमी जिला इकाइयों की संयुक्त बैठक पश्चिमी जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना की अध्यक्षता में हुई. इसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा मध्य प्रदेश के प्रभारी सह मिथिला-तिरहुत क्षेत्र के प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह ने संगठन की मजबूती व चुनावी रणनीति पर मार्गदर्शन दिया. कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें. मतदाताओं तक केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने का कार्य करें. कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास कार्य तेजी से हो रही है. यह संदेश जनता तक पहुंचाना हम सभीकी जिम्मेदारी है. संगठनात्मक एकजुटता पर बल देते हुए उन्होंने विधानसभावार समीक्षा की. आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की. कहा कि संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर सशक्त भूमिका निभानी होगी. उन्होंने आगामी चुनाव में भाजपा की नीतियों, योजनाओं व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया. मौके पर प्रदेश के नगर विकास व आवास मंत्री जीवेश कुमार, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी, सांसद गोपालजी ठाकुर, जिला प्रभारी उमेश कुशवाहा, केवटी विधायक डॉ मुरारी मोहन झा, हायाघाट विधायक डॉ रामचंद्र प्रसाद, प्रदेश चुनाव अभियान समिति सदस्य राजेंद्र चौपाल आदि उपस्थित थे..

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >