डूबने से 78 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

उजुआ-सिमरटोका पंचायत के उजुआ निवासी 78 वर्षीय भुजंगी सदा की मौत बाढ़ के पानी में डूबने से हो गयी.

कुशेश्वरस्थान पूर्वी. उजुआ-सिमरटोका पंचायत के उजुआ निवासी 78 वर्षीय भुजंगी सदा की मौत बाढ़ के पानी में डूबने से हो गयी. बताया जाता है कि भुजंगी बुधवार की सुबह सोकर उठने के बाद घर के बगल में शौच करने गये थे. इसी दौरान पैर फिसल जाने के कारण वे गहरे पानी में चले गये. जब तक परिजन को मालूम होता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना ग्रामीणों ने सीओ गोपाल पासवान तथा कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष को दी. इस संबंध मेंं थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आलोक में यूडी केस दर्ज कर लिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >