Darbhanga News:रुपयों का लालच देकर दो ठगों ने महिला से उड़ा लिए 22 हजार

Darbhanga News:बघौनी गांव की एक महिला से 22 हजार रुपए ठगी करने का मामला सामने आया है. इसे लेकर पीड़िता बघौनी निवासी पुनीत मंडल की पत्नी सोनी कुमारी ने प्राथमिकी दर्ज करायी है.

Darbhanga News:बहेड़ी. बघौनी गांव की एक महिला से 22 हजार रुपए ठगी करने का मामला सामने आया है. इसे लेकर पीड़िता बघौनी निवासी पुनीत मंडल की पत्नी सोनी कुमारी ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया कि 18 सितंबर की दोपहर एक बजे पंजाब नेशनल बैंक शाखा बहेड़ी से 22 हजार रुपये निकासी की. रुपया लेकर बैंक से नीचे आयी तो वहां दो अज्ञात लड़कों ने कहा कि 1.5 लाख रुपया वह अपने सेठ के यहां से चोरी कर लाया है. इसे अपने बैंक खाता में जमा कर लीजिए. दोनों लड़कों ने इस रुपया में उसे भी हिस्सा देने की बात कही. अज्ञात ठग उसे बाजार के राधा-कृष्ण मंदिर चलकर रुपया जमा करने का फार्म भरने को कहा. ठगों ने रुपया वाली पॉलीथिन उससे ले लिया तथा रुपये जैसे कागज के टुकड़े का बंडल वाली पॉलीथिन हाथ में थमा दी. लालच में आकर वह पॉलिथीन लेकर बैंक पहुंची. वहां उसे खोला तो उसमें सिर्फ रुपए के आकार की कागज की गड्डी थी. उसने दोनों अज्ञात ठगों की खोजबीन करने लगी, लेकिन कोई अता-पता नहीं चला. इस संबंध में थानाध्यक्ष वरुण कुमार गोस्वामी ने बताया कि कांड अंकित कर अनुसंधानक एएसआइ धर्मेंद्र सिंह यादव को बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >