जिलाधिकारी ने की सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की समीक्षा दरभंगा. डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को उनके कार्यालय कक्ष में सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की समीक्षा बैठक हुई. इसमें विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदनों की अद्यतन स्थिति, लंबित मामलों और उनके निष्पादन की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई. समीक्षा के दौरान डीएम ने सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सहयोग पोर्टल पर प्राप्त प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि सभी विभाग नियमित रूप से पोर्टल की निगरानी करें. प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन कर उसकी अद्यतन जानकारी पोर्टल पर अपलोड करें. डीएम ने अधिकारियों को लंबित मामलों की प्रतिदिन समीक्षा करने और उनका शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आम लोगों की शिकायतों और आवेदनों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. बैठक में सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, अपर समाहर्ता (राजस्व) मनोज कुमार सहित विभिन्न संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.
सहयोग पोर्टल के आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन करें सुनिश्चित: डीएम

सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की समीक्षा को लेकर डीएम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक | Prabhat Khabar Network
Copied link
दरभंगा डीएम ने सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की और अधिकारियों को लंबित मामलों का समय पर और गुणवत्तापूर्ण समाधान करने का सख्त निर्देश दिया है।