Darbhanga News : सरस्वती पूजा पर नहीं बजेगा डीजे, गाडड-लाइन का करना होगा अनुपालन

प्रभारी थानाध्यक्ष शालू कुमारी की अध्यक्षता में शनिवार को क्षेत्र के डीजे संचालकों व पूजा समिति सदस्यों के साथ शांति समिति की बैठक हुई.

कमतौल. सरस्वती पूजा को लेकर प्रभारी थानाध्यक्ष शालू कुमारी की अध्यक्षता में शनिवार को क्षेत्र के डीजे संचालकों व पूजा समिति सदस्यों के साथ शांति समिति की बैठक हुई. इसमें गणतंत्र दिवस व सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न करने तथा जिला प्रशासन द्वारा जारी गाइड लाइन का शत-प्रतिशत अनुपालन करने पर जोर दिया गया. प्रभारी थानाध्यक्ष ने डीजे संचालकों व पूजा समिति सदस्यों से कहा कि सरस्वती पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है. अश्लील व द्विअर्थी गीत भी नहीं बजनी चाहिए, इसका ध्यान रखना है. निर्देश का उल्लंघन करने वाले डीजे संचालक व पूजा समिति पर विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >