Darbhanga News: नेहरू स्टेडियम में प्रमंडलीय आयुक्त ने फहराया तिरंगा

Darbhanga News:जिले में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया. मुख्य कार्यक्रम नेहरू स्टेडियम में हुआ. प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने झंडोतोलन किया.

Darbhanga News: दरभंगा. जिले में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया. मुख्य कार्यक्रम नेहरू स्टेडियम में हुआ. प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने झंडोतोलन किया. मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं से संबंधित झांकी का प्रदर्शन किया. प्रमंडलीय आयुक्त ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विकासात्मक एवं जन कल्याणकारी योजनाओं से उपस्थित जनों को अवगत कराया. मुख्य समारोह के बाद प्रमंडलीय आयुक्त ने अपने कार्यालय में झंडातोलन किया. आइजी कार्यालय में 10.15 बजे एवं 10.25 बजे समाहरणालय परिसर में झंडातोलन किया गया. एसएसपी कार्यालय में 10.35 बजे जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने झंडात्तोलन किया. इसके अलावा डीडीसी , सदर एसडीएम कार्यालय, जिला परिषद एवं पुलिस लाइन में भी झंडा तोलन किया गया. इस अवसर पर जिले के चयनित 67 महादलित टोलों में भी विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. चयनित सार्वजनिक स्थलों पर महादलित समुदाय के बुजुर्ग व्यक्तियों द्वारा झंडोत्तोलन किया गया. प्रमंडलीय आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक बहादुरपुर प्रखंड के ओझौल पंचायत स्थित कदम चौक में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. डीएम कौशल कमार एवं एसएसपी ने नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 33 रहमगंज धोबी टोला में आयोजित गणतंत्र दिवस झंडा तोलन में भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >