प्रमंडलीय आयुक्त ने डीएमसीएच में कराया रूटीन चेकअप

प्रमंडलीय आयुक्त मनीष कुमार ने शुक्रवार को डीएमसीएच में अपना रुटीन चेकअप कराया.

दरभंगा. प्रमंडलीय आयुक्त मनीष कुमार ने शुक्रवार को डीएमसीएच में अपना रुटीन चेकअप कराया. जानकारी के अनुसार कमिश्नर सुबह करीब नौ बजे जांच के लिये सुपरस्पेशलिटी अस्पताल पहुंचे. गेस्ट्रोएन्ट्रोलॉजी विभाग में चिकित्सक से परामर्श लिया. रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट में टेस्ट कराया. इसे लेकर विभाग में कुछ देर के लिये अफरा- तफरी की स्थिति रही. पूर्व सूचना के कारण चिकित्सक डयूटी पर मौजूद थे. कई डॉक्टर आदतन लेट से पहुंचे. आयुक्त ने रेडियोलॉजी विभाग में मरीजों की भीड़ को लेकर सवाल किया. सभी मरीजों की जांच होने की स्थिति के बाबत जानकारी ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

DIGVIJAY SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >