Darbhanga News : तालाब अतिक्रमण मामला लंबित रहने पर जतायी निराशा

मैथिली साहित्य परिषद प्रांगण में रविवार को प्रो. विद्यानाथ झा की अध्यक्षता में तालाब बचाओ अभियान के सदस्यों की बैठक हुई.

Darbhanga News : दरभंगा. मैथिली साहित्य परिषद प्रांगण में रविवार को प्रो. विद्यानाथ झा की अध्यक्षता में तालाब बचाओ अभियान के सदस्यों की बैठक हुई. इसमें अनार पोखर को भूमाफिया से मुक्त कराने के लिए संघर्ष कर रहे सिधौली के मुखिया नागेश्वर दास को तालाब बचाओ अभियान की ओर से पाग-चादर से सम्मानित किया गया. वक्ताओं ने कहा कि उनके प्रयास के कारण ही डीएम द्वारा भूमाफियाओं के नाम से हुए जमाबंदी को 2020 में रद्द करते हुए हायाघाट के सीओ को खतियान से भूमाफिया का नाम हटाने के लिए जिला न्यायालय में केस दायर करने का आदेश दिया गया. वहीं मुखिया दास ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासनिक उदासीनता के कारण यह केस न्यायालय में पांच साल से लंबित है. सीओ हायाघाट की मिलीभगत के कारण अनार पोखर अभी भी भूमाफिया के कब्जा में है. साथ ही बैठक में हराही, दिग्घी व गंगासागर झीलों को बुडको द्वारा किये जा रहे सौदर्यीकरण का विरोध जताया. कहा गया कि 2.5 हेक्टेयर से उपर वाले सभी वेटलैंड्स की सुरक्षा, संरक्षण और जीर्णोद्धार की जिम्मेदारी बिहार स्टेट वेटलैंड्स ऑथोरिटी को दी गयी है. बुडको से इन तीनों तलाबों को सौन्दर्यीकरण कराना वेटलैंड रूल्स की उपेक्षा व अवहेलना करना है. यह काम बुडको द्वारा किया जाता है तो सर्वोच्च न्यायालय व नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल को गुमराह करने का केस बनता है. मौके पर प्रो. शारदानन्द चौधरी, इंदिरा कुमारी, डॉ अशोक कुमार सिंह, तसीम नवाब, अजित कुमार मिश्र, अविनाश भास्कर, कन्हैया चौधरी, नागेश्वर दास, मनोज कुमार साह, ललित कुमार झा, प्रिंस कुमार दास, नारायणजी चौधरी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >